जिंदगी बिलकुल नमक जैसी हो गयी है लोग बस स्वादानुसार इस्तेमाल करते है. लोग हमसे बोर होते हैं कई कारण होते है उनके. पर कल हम भी बोर हुए ! सीधे नहीं पूरा तरीके से हुये भाई! पहले काफ़ी देर तक कुछ किये बिना
बैठे रहे! फ़िर सोचते रहे! फाइनल इअर के एग्जाम के बारे में! घर परिवार के बारे में! हमसे बोर होने वाले लोगों के बारे में भी सोचा! फ़िर थोड़ा अनमने
हुये! फ़िर हल्का सा उदास और तब फ़िर जाकर फ़ाइनली बोर हुए!
पता नहीं लोग कैसे हमसे इतना जल्दी बोर हो जाते है. अरे अगर कुछ नहीं हुए तो बोर हो गए. अरे भाई हमको हनी सिंह का रैप नहीं पसंद तो आप बोर हो गए. हमको आज भी "गुनाहों का देवता" पसंद है लोग तो इस कारन से भी बोर हो जाते हैं. हमको आपका डेली सोप पसंद नहीं आता, हमको साइबोर्ग बनने का सपना आता है बोर होने वाले तो इससे भी बोर हो जाते है. कुछ लोगों को कारण भी नहीं पता फिर भी बोर हो जाते है.
खैर फिर भी आप तो बड़े लकी हैं जी, बोर हो रहे हैं।